बिछिया: शरद पूर्णिमा पर अंजनिया में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन, चल समारोह में बच्चे-महिलाएं जमकर थिरके
अंजनिया ग्राम पंचायत के इंदिरा चौक में शरद पूर्णिमा के अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित मां काली की प्रतिमा का भक्तिमय माहौल में विसर्जन किया गया।25 अक्टूबर, रविवार की रात 8 बजे इंदिरा चौक से मां काली की प्रतिमा का भव्य चल समारोह निकाला गया। रात करीब 11: 30 मिनट तक झिंगराघाट स्थित सुरपन नदी में विधि-विधान के साथ काली प्रतिमा का विसर्जन हुआ