ठीकरी: मुंबई-आगरा हाईवे पर बघाडी निवासी बाइक सवार को बस ने मारी टक्कर, मौत, पुलिस ने बस ज़ब्त की
मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर एक बस चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक चालक को पीछे से टक्कर मारी दी जिसमें में एक युवक की मौत हो गई बताया जा रहा है मृतक युवक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। दरअसल जुलवानिया क्षेत्र के अंतर्गत मुंबई आगरा रोड आइनॉक्स विंड कंपनी फाटे के समीप बस चालक ने बाइक चालक को पीछे से टक्कर मार दी है।