नबीनगर: बड़हारा गांव से पुलिस ने 184 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक किया जब्त, शराब तस्कर फरार
माली थाना की पुलिस ने बड़हारा गांव से 184 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर बाइक और शराब छोड़कर भागने में सफल रहे. थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार की अपराह्न 4 बजे बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.