होली और रमजान के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुलिस बल के साथ बाईपास चौराहे से मधु कुंज तिराहे तक पैदल गश्त की। उन्होंने आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अपील की कि किसी भी विवाद या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें। त्योहारों में शांति बनाए रखना प्राथमिकता है, पुलिस हर स्थिति से निपटने को तत्पर है।