तारानगर: तारानगर में एडीएम की अध्यक्षता में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक सम्पन्न, प्रवेशोत्सव और शैक्षणिक उन्नयन पर हुई चर्चा
उपखंड अधिकारी राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक निष्पादन समिति की मासिक बैठक बुधवारको पंचायत समिति सभागार, तारानगर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा, एसीबीईओ प्रथम बाबूलाल बुनकर, एसीबीईओ द्वितीय भागचंद,आरपी रामनिवास धेतरवाल सहित ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। नामांकन वृद्धि एवं गुणवत्ता शिक्षा पर चर्चा की गई।