भीलवाड़ा: गाडरी खेड़ा में नोहरे में कार्य कर रहे बुजुर्ग पर दबंगों ने लाठियों, डंडों और धारदार हथियार से किया हमला
कोटडी थाना क्षेत्र के गाड़रीखेड़ा में नोहरे में कार्य कर रहे एक बुजुर्ग पर गांव के ही दबंगों ने लाठियों,डंडों ओर धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।