पीरो: कारगिल विजय दिवस पर लाखा उच्च विद्यालय में देशभक्ति की गूंज, बच्चों के भाषण पर थानाध्यक्ष ने बांटे नकद इनाम
Piro, Bhojpur | Jul 27, 2026 कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लाखा उच्च विद्यालय में देशभक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिला, जहां बच्चों के जोश और जज़्बे ने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा से भर दिया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में ‘मेरा युवा भारत’ केंद्र भोजपुर द्वारा सोमवार के शाम 4:00 के करीब आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे।