बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bijnor, Bijnor | Jan 7, 2025 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब शाम 5:00 बजे थाना कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक सप्ताह पूर्व बीरबल अस्पताल के सामने से बाइक चोरी की थी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और चालान कर दिया है। जिले में पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।