आरा: भोजपुर में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही, इब्राहिमनगर में बहन के घर आए युवक की हत्या कर दी गई
Arrah, Bhojpur | Oct 19, 2026 इब्राहिम नगर में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव, वार्ड नंबर 5 निवासी अभिषेक कुमार, उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता राजल राय के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि अभिषेक कुमार अपनी छोटी बहन के घर इब्राहिम नगर आए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी सचिन यादव नाम के युवक किसी विवाद में गोली मार दिया।