देहरादून: मसूरी में जीप चालक की लापरवाही का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, हादसे में एक महिला हुई घायल
देहरादून के मसूरी में जीप चालक की लापरवाही का सीसीटीवी सामने आया है। बता दे कि मसूरी के अपर मॉल रोड पर लिटिल लामा रेस्टोरेंट के पास जीप चालक की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। हांलाकि इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बता दें कि इस जीप ने सड़क किनारे खड़ी बाइकों को टक्कर मारी और दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।