देहरादून: मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की, लोगों से की अपील
मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि शेष जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार राज्य में 14 अगस्त तक मूसलाधार बारिश के आसार बने हुए हैं।