देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की, राहत एवं बचाव कार्यों पर हुई चर्चा
पुलिस महानिदेशक, दीपम सेठ, ने पुलिस मुख्यालय में उत्तरकाशी के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के राहत एवं बचाव कार्यों की प्रथम चरण की समीक्षा की। बैठक में दूसरे चरण की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि राहत एवं बचाव के दूसरे चरण में सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन पर विशेष फ़ोकस किया जाएगा।