देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून आपदा कंट्रोल रूम में धराली आपदा रेस्क्यू की मॉनिटरिंग के लिए दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय धराली दौरे और ग्राउंड ज़ीरो का जायजा लेने के बाद आज देहरादून स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां उन्होंने धराली क्षेत्र में चल रहे रेस्क्यू अभियान की प्रगति की मॉनिटरिंग की। रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी तमाम जानकारी अधिकारीगण ने मुख्यमंत्री को विस्तार से दी।