करनैलगंज: करनैलगंज CHC चौराहे पर डग्गामार वाहनों के कारण लगा जाम, सांसद की गाड़ियां भी फंसी
करनैलगंज CHC चौराहे पर डग्गामार वाहनों के अवैध अतिक्रमण से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। अवैध बस स्टैंड के कारण राहगीर घंटों फंसे रहते हैं। रविवार 10:30 बजे कैसरगंज सांसद की गाड़ियां भी जाम में फंस गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिवहन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध बस स्टैंड संचालित हो रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग पुलिस व प्रशासन से नाराज हैं।