डिंडौरी: कलेक्टर ने कार्यालय में संयुक्त रूप से संचालित विभिन्न शाखों का किया औचक निरीक्षण, 25 कर्मचारी अनुपस्थित, नोटिस जारी
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार सुबह लगभग 11:00 संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखों का औचक निरीक्षण किया। गौरतलब है कि कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने निरीक्षण के दौरान 25 कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित पाए जिसके उपरांत कलेक्टर ने संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।