मंडला: गौ संरक्षण को लेकर तहसील स्तर पर ज्ञापन, मंडला में भी सौंपा गया मांग पत्र, केंद्रीय गौ मंत्रालय गठन की मांग
Mandla, Mandla | Apr 27, 2026 देशभर की 5400 तहसीलों में गौ माता की सुरक्षा, सम्मान और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर सोमवार को एक साथ ज्ञापन सौंपे गए। इसी क्रम में तीन बजे मंडला जिले में भी विभिन्न तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर मांगें रखी गईं। जिला मुख्यालय मंडला में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, वहीं अंजनिया, नैनपुर, घुघरी, बिछिया आदि में ज्ञापन दिया गया।