जगदलपुर: महापौर संजय पांडे ने अमृत मिशन योजना के अंतर्गत रोड कटिंग कर पाइपलाइन जोड़ने वाले कार्य का किया अवलोकन
महापौर संजय पांडे ने अमृत मिशन योजना के अंतर्गत रोड कटिंग कर पाइपलाइन जोड़ने एवं तेतरकुटी स्थित जल टंकी से जलापूर्ति प्रारंभ करने संबंधी कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर शहरवासियों को नियमित एवं सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना ही प्राथमिकता है।