अतर्रा: बिसंडा थाना में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
Atarra, Banda | May 9, 2026 बिसंडा थाना में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार राजीव यादव तथा थाना अध्यक्ष राममोहन राय ने संयुक्त रूप से की। थाना समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के इलाकों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।