🚨 रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 🚨
👮♂️ एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सटीक रणनीति और प्रभावी नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई।
SOG /AHTU और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ एक बड़े रिसॉर्ट में छापेमारी कर संगठित अनैतिक देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।
✅ 51 आरोपी गिरफ्तार
✅ 01 विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया
✅ 10 महिलाओं (एक नाबालिग सहित) को मुक्त कराया गया
✅ रिसॉर्ट सील
✅ शराब, आपत्तिजनक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद
जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट को सुनियोजित तरीके से अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था तथा साक्ष्य छिपाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए एसएसपी नैनीताल ने टीम को ₹2,500 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
👉🏻 जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और मानव तस्करी व अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
Uttarakhand Police
Kumaun Range Uttarakhand Police
#NainitalPolice #OperationAgainstCrime #HumanTrafficking #CrimeControl
#ZeroTolerance
Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 6, 2026