फुलवरिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बुधवार की दोपहर एक बजे पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ विशेष बैठक की। इस दौरान थानाध्यक्ष ने अपराध नियंत्रण विधि व्यवस्था बनाए रखने शराब तस्करी पर रोक लगाने जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।