धौलपुर: पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न देने की घोषणा पर सूरजमल सेना द्वारा बांटी गई मिठाई
धौलपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर सूरजमल सेना ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया और मिठाई बांटी। सूरजमल सेना के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राना ने कहा कि चौधरी चरन सिंह किसानों के हितेषी थे। उनको भारत रत्न देना गौरव की बात है। प्रधानमत्री मोदी ने एक मिसाल कायम की है।