धौलपुर: आरपीएफ पुलिस ने दो शातिर चोरों को स्टेशन परिसर से किया गिरफ्तार, कब्जे से सामान किया जब्त
शहर के रेलवे स्टेशन पर स्थित आरपीएफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि रविवार को स्टाफ के साथ स्टेशन एरिया में गस्त की जा रही थी। इसी दौरान पुराना लोको शेड स्टेशन धौलपुर साइड पहुंचे तो पश्चिम साइड बनी दीवार पर कुछ आवाज सुनाई दी, जहां से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है