बिछिया: बरबसपुर में विधायक नारायण सिंह पट्टा ने शोकाकुल परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि दी और संवेदनाएं जताईं
26 जुलाई,रविवार की देर रात लगभग 10 बजे बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण सिंह पट्टा बम्हनी बंजर के समीप स्थित ग्राम बरबसपुर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस परिवार के साथी राजकुमार झरिया के परिवारजनों से मुलाकात कर उनके प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा दुःख की इस घड़ी में वे और पूरा क्षेत्र उनके साथ खड़ा है l