बिसौली: सैदपुर कस्बा में स्कूल प्रशासन पर छात्रा को धूप में खड़ा कर पीटने का आरोप, पिता ने थाने में दी तहरीर
Bisauli, Budaun | Mar 11, 2026 सैदपुर कस्बा में रजा नगर टंकी रोड निवासी समीर सैफी की बेटी इनाया सैफी गोल्डन विंग्स एजुकेशनल एकेडमी सैदपुर में कक्षा प्रथम की छात्रा है। आरोप है कि 10 मार्च 2026 को सुबह स्कूल प्रशासन ने बच्ची को फीस के मामले को लेकर धूप में खड़ा कर दिया और उसके साथ मारपीट की। परिजनों ने बुधवार को 2 बजे करीब बताया कि मारपीट के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ गई।