गिरिडीह: गांडेय में पुलिस ने दो युवकों के अपहरण का किया खुलासा, सकुशल बरामद कर 2 आरोपी गिरफ्तार
गांडेय क्षेत्र से दो युवकों के अपहरण के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को 4 बजे बरवाडीह पुलिस लाइन में एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।