धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में बारात के दौरान मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। महिलाओं पर कंकड़ फेंकने को लेकर शुरू हुए विवाद में अनिल निषाद को लाठी-डंडों से पीट दिया गया। गंभीर हालत में गोरखपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।