कहरा: नवहट्टा थाना क्षेत्र के नयानगर गांव में डायन बताकर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप, घायल अवस्था में उपचार जारी
घटना नवहट्टा थाना क्षेत्र के नयानगर का है। जहां डायन का आरोप लगाकर मरंगमे मुर्मू,एवं दुर्गा सोरेन लाठी से मारकर रीना टुडू को जख्मी कर दिया। जिसे परिजनों ने पहले CHC नवहट्टा में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।