कहरा: सलखुआ थाना क्षेत्र के सलखुआ वार्ड-7 में पैसे के लेनदेन में हुई मारपीट में महिला हुई जख्मी, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के सलखुआ वार्ड नं 7 का है। जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दो सगी बहनों के बीच मारपीट हो गया। जिसमें छोटी बहन रीना देवी ईट से मारकर अपनी बड़ी बहन तरुणा देवी को जख्मी कर दिया। जिसे परिजनों ने सदर असप्ताल में भर्ती करवाया, जहां जख्मी का इलाज चल रहा है।