कहरा: हल्की बारिश में पंचवटी सहित नगर निगम क्षेत्र की अधिकांश सड़कों पर हुआ जलजमाव, आवागमन हुआ प्रभावित
सबेरे से हो रही बारिश से पंचवटी सहित नगर निगम क्षेत्र की अधिकांश सड़के जल जमाव से ग्रस्त हो गया है। जिससे इस होकर गुजरने वाले राहगीरों सहित स्थानीय निवासियों का आवागमन प्रभावित हो गया है। वार्ड पार्षद विनय ठाकुर ने कहा कि जलजमाव से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है, शीघ्र ही जल निकासी कर लोगों का सुगम आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।