संत कबीर नगर में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हैं। एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि मकान सूचीकरण के लिए प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण चल रहा है। तृतीय बैच जारी है, जबकि पूर्व में अनुपस्थित कर्मियों को अगले बैच में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। अनुपस्थित रहने पर जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-11 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।