सिलाव: नालंदा थाना पुलिस ने मेहंदी नगर और खोंदुपुर से शराब के नशे में दो लोगों को किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Jan 28, 2025 नालंदा थाना पुलिस ने मेहंदी नगर और खोंदुपुर गांव से नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मेहंदी नगर निवासी कुंदन कुमार और खोंदुपुर निवासी पिंटू कुमार है। मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे नालंदा थानाध्यक्ष ने बताया दोनो को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है और दोनो को न्यायालय भेजा गया है।