पलिया: दुकान के शटर पर बैठा मिला विशालकाय अजगर, रेस्क्यू टीम ने दुधवा टाइगर रिजर्व के पास सुरक्षित छोड़ा
पलिया कलां नगर के स्लीपिंग होटल के सामने स्थित 'रजा रेडियम' की दुकान पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सोमवार देर रात दुकानदार की नजर शटर के ऊपर बैठे एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर दुकानदार घबरा गया और तुरंत दुकान से बाहर निकलकर 'राम गोविंद रेस्क्यू टीम' को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य राम गोविंद बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे