बरेली: बेटी-बहू से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, महिला को घर में घुसकर पीटा, इज्जत नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बेटी और बहू से छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मुड़िया अहमदनगर निवासी सूरज के खिलाफ एक महिला ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि 11 अगस्त की रात सूरज उनके घर के दरवाजे पर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि उसने