जहानाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी देने बाला युवक जहानाबाद से गिरफ्तार, पूछ ताछ जारी
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के गरेड़िया खंड निवासी एक युवक को पटना एटीएस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने करीब दो माह पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को धमकी भरा संदेश पोस्ट किया था। जांच के दौरान एटीएस टीम उसके घर तक पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।