सोनीपत: सुरक्षात्मक तरीके से रखी गई हैं जिला मुख्यालय पर ईवीएम की कैमरे से हो रही निगरानी - डॉ मनोज कुमार, डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने जिला की6 विधानसभाओं गन्नौर, राई,खरखौदा, सोनीपत,गोहाना और बरोदा की ईवीएम और वीवीपीपेट मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए बीआईटीएस मोहाना कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की निगरानी में रखा गया है।इसके अलावा जींद की तीन विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम और वीवीपीपेट मशीनों को जींद में रखवाया है।