सोनीपत: स्कूल शिक्षा निदेशालय 30 जून तक घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश, जिले के सभी स्कूल कल से रहेंगे बंद
बढ़ती गर्मी की वजह से विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने भी सोमवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा भी कर दी है। जिसके अंतर्गत अब 30 जून तक सभी कक्षाओं की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। इससे पहले गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों की 31 मई तक छुट्टी कर दी थी। वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 जून से घोषित किया गया था।