सोनीपत: गांव बाघडू-बड़वासनी रोड पर फैक्टरी कर्मी के थप्पड़ मारकर तीन युवक उनका मोबाइल व दो हजार रुपये छीनकर भागे
गांव बाघडू-बड़वासनी रोड पर फैक्टरी कर्मी अमित को थप्पड़ मारकर तीन युवक उनका मोबाइल व दो हजार रुपये छीनकर भाग गए। युवक बिना नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार थे और उनमें से एक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पीड़ित ने मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।