सोनीपत: ई.पी.एफ कार्यालय द्वारा राई के सेक्टर 38 में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची 47 शिकायतें
ई.पी.एफ से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ई.पी.एफ कार्यालय द्वारा सुबह 9 बजे राई के सेक्टर 38 में निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान सुबह 9 बजे से लेकर पांच बजे तक शिकायतें सुनी गई। इस दौरान सामने आई 47 शिकायतों का निवारण किया गया। इनमें मुख्य रूप से एक महिला की पैंशन चालू करवाना भी रहा।