सोनीपत: देव नगर में पेयजल की समस्या से परेशान लोगों ने निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
सोनीपत शहर के देव नगर में सोमवार को पेयजल समस्या से परेशान होकर क्षेत्रवासियों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस दौरान काफी संख्या में एकत्रित हुई महिलाओं ने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की बहुत जरूरत है, लेकिन निगम के अधिकारी कोई समाधान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे निगम कार्यालय में जाकर धरना देने पर मजबूर होंगे।