सोनीपत: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बैयांपुर में सोमवार को केन्द्र सरकार की ओर से एन.क्यू.ए.एस की टीम ने किया निरीक्षण
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बैयांपुर में सोमवार को केन्द्र सरकार की ओर से नैशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एन.क्यू.ए.एस.) की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रत्येक बिंदु पर लोगों के दृष्टिकोण से स्वास्थ्य सेवाएं जांची और अपना सर्वे किया। टीम में मुख्य तौर से डा.राजीव त्रिपाठी इंदौर व डा.सुनीता दिल्ली से शामिल रही हैं।