खलीलाबाद: महुली पुलिस ने बुजुर्गों से किया जनसंवाद, बाजारों में पैदल गश्त तेज
महुली पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग बढ़ाने के लिए बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं और साइबर, महिला सुरक्षा समेत 112 हेल्पलाइन की जानकारी दी। साथ ही मुख्य बाजारों में पैदल गश्त कर लोगों को अफवाह से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।