Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
upendramanitripathi
Khalilabad, Sant Kabir Nagar
| Jul 11, 2026
MORE NEWS
संत कबीर नगर के मगहर स्थित संत कबीर अकादमी में आयोजित निषाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने मीडिया से बातचीत की
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 11, 2026
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 11, 2026
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 11, 2026
रेलवे के हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा युवक, भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा और बूथ अध्यक्ष कृष्णा वर्मा की सूझबूझ से बची जान संत कबीर नगर/खलीलाबाद। खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-12, पुरानी तहसील दक्षिणी में शुक्रवार लगभग 11:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक सभासद जुल्फेकार अहमद के घर के पीछे स्थित रेलवे के हाईटेंशन खंभे पर चढ़ गया। युवक को ऊंचे खंभे पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा बूथ अध्यक्ष कृष्णा वर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही कन्हैया वर्मा बिना देर किए घटनास्थल पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए लगातार समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ती देख कन्हैया वर्मा ने तत्काल जीआरपी और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी तथा स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित बचाने का प्रयास शुरू किया गया। इसी दौरान युवक ने ऊपर से बिजली के तार की ओर एक पॉलिथीन फेंक दी, जिससे तेज विस्फोट जैसी आवाज हुई। धमाका सुनते ही वहां मौजूद लोगों को लगा कि युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। कुछ देर बाद जब लोगों ने ऊपर देखा तो युवक खंभे पर दिखाई नहीं दिया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और सभी यह सोचने लगे कि आखिर युवक कहां चला गया। इसके बाद भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, बूथ अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, स्थानीय पुलिस, जीआरपी तथा मोहल्ले के लोगों ने युवक की तलाश शुरू की। करीब 20 मिनट तक चले खोजबीन अभियान के बाद एक पुल के नीचे मोबाइल की टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। जब लोग वहां पहुंचे तो युवक गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में छिपा मिला। इसके बाद तत्काल युवक को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा और बूथ अध्यक्ष कृष्णा वर्मा समय रहते सक्रियता नहीं दिखाते, पुलिस को तत्काल सूचना नहीं देते और लगातार मौके पर मौजूद रहकर खोजबीन नहीं कराते, तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी। उनकी तत्परता और सूझबूझ की लोगों ने सराहना की।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 11, 2026
- Khalilabad News