बेल्थरा रोड: तिरनई चट्टी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की हुई मौत
उभांव थाना के तिरनई चट्टी के पास शनिवार की सुबह 10 बजे के आसपास अज्ञात वाहन के टक्कर से करीब 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस, वृद्ध की पहचान में जुट गई है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि वृद्ध व्यक्ति पैदल ही सड़क किनारे से कहीं जा रहा था इस बीच तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।