भीलवाड़ा: जातिगत अपमान और मारपीट का आरोप, लाम्बियाकलां के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की
बनेड़ा तहसील के ग्राम लाम्बियाकलां में एक व्यक्ति के साथ जातिगत अपमान, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामवासियों ने शुक्रवार दोपहर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा ।