ऊंचाहार: गोकना घाट पर मारपीट और फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, अवैध असलहा बरामद
ऊँचाहार क्षेत्र के गोकना घाट पर कब्जे के विवाद में राजेश द्विवेदी व नकुल मिश्रा के परिवार के बीच विवाद हुआ था, आरोप था कि नकुल के बेटे आशुतोष व पत्नी अनीता के साथ मारपीट की गई थी, इस दौरान फायरिंग से गोली आशुतोष के पेट को छूकर निकली थी, मामले में पुलिस ने आरोपी गजेंद्र त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र द्विवेदी व प्रांशु प्रजापति को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।