बैरसिया: भोपाल: BJP नेता की करंट लगने से मौत, AE सस्पेंड; EE पर भी होगी कार्रवाई
भोपाल में BJP नेता की मौत के मामले में AE सस्पेंड, एमपी नगर में करंट लगने से हुआ था हादसा, EE पर भी होगी कार्रवाई। आपको बता दें कि भोपाल के एमपी नगर स्थित डीबी मॉल के सामने BJP युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की करंट लगने से मौत के मामले में नगर निगम के सहायक यंत्री को सस्पेंड कर दिया गया।