खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत उलीराजाबासा पंचायत के बानाबींज में सात माह बाद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश नजर आ रहा है। रविवार शाम लगभग पांच बजे ग्रामीणों ने बताया कि सात माह पूर्व जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने उक्त गांव के गोरा घर से तांती टोला तक 400 फीट लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था।