दिनारा: 5 दिनों से लापता युवती का राम गढ़ टोला में नहर में तैरता मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल
Dinara, Rohtas | Jul 14, 2024 नटवार थाना क्षेत्र के रामगढ़ टोला से पुलिस ने 5 दिनों से लापता एक युवती का शव बरामद किया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। मृतक युवती नोखा थाना क्षेत्र के बलराम साह के पुत्री पुष्पा कुमारी है। जो घर से कपड़ा खरीदने के लिए निकली थी। लेकिन वह घर नहीं पहुंची थी।