गंगरार। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुंवालिया के तहत ग्राम आकोडिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 45 रोगियों के ब्लड शुगर, बीपी और एचबी की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। साथ ही अंशुघात से बचाव के लिए अर्क सौंफ व कर्पूर धारा का सेवन कराया गया।