केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवाकलपुर गांव में फब्तियां कसने का विरोध करने पर सिर फोड़ा गया
देवाकल पुर गांव निवासी संजय कुमार का आरोप है कि गांव के विकास, विपिन, अजीत और शिवा रास्ते से आते जाते उन पर फब्तियां कसते थे। बुधवार को भी उन्होंने यही किया। विरोध करने पर सबने मिलकर उनकी लाठी डंडे और लात घुसों से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में संजय के सिर में गंभीर चोटे आई हैं। संजय ने केराकत थाना पहुंच कर उपरोक्त के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।